फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   North Easter Railway Apprentice Trainee post registrations end today apply at rrcgorakhpur.net

Railway Jobs 2023: 10वीं पास के लिए उत्तर पूर्वी रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती का आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन

Wed, 02 Aug 2023 02:11 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 02 Aug 2023 02:11 PM IST
सार

NER Recruitment 2023: भारतीय रेल के उत्तर पूर्व रेलवे (NER) में अप्रेंटिसशिप के तहत 1104 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो रही है।

विज्ञापन
North Easter Railway Apprentice Trainee post registrations end today apply at rrcgorakhpur.net
रेलवे में बंपर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NER Recruitment 2023: भारतीय रेल के उत्तर पूर्व रेलवे (NER) में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम 2023-24 के तहत 1104 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज यानी 02 अगस्त 2023 को समाप्त हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट rrcgorkhpur.net पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

NER Railway पदों का विवरण

उत्तर पूर्व रेलवे अपरेंटिस प्रशिक्षण कार्यक्रम 2023-24 के लिए इस भर्ती अभियान का लक्ष्य अपरेंटिस प्रशिक्षुओं की कुल 1104 रिक्तियों को भरना है। इन पदों में वेल्डर, फिटर, कारपेंटर, मशीनिस्ट, पेंटर और इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं। मेरिट सूची 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी।

  • मैकेनिकल वर्कशॉप: 411 पद
  • सिग्नल वर्कशॉप: 63 पद
  • ब्रिज वर्कशॉप: 35 पद
  • मैकेनिकल वर्कशॉप: 151 पद
  • डीजल शेड: 60 पद
  • कैरिज और वैगन: 64 पद
  • कैरिज एंड वैगन (लखनऊ जंक्शन): 155 पद
  • डीजल शेड: 90 पद
  • कैरिज एंड वैगन (वाराणसी): 75 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

NER Railway आवेदन शुल्क

उत्तर पूर्व रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदकों को 100 रुपये (ऑनलाइन गैर-वापसीयोग्य) का भुगतान करना होगा। हालांकि, सभी महिला आवेदकों, एससी/एसटी आवेदकों और पीडब्ल्यूडी आवेदकों के लिए शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

NER Railway ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcgorkhpur.net पर जाएं।

  • निर्देश/पात्रता पढ़ें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

  • पद का चयन करें और आवेदन पत्र भरें।

  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed