फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NITK: NIT has released recruitment for Professor and Associate Professor, application started

NITK: प्राध्यापक और सह-प्राध्यापक पर पर एनआईटी ने निकाली भर्ती, आवेदन शुरू; यहां जानें कैसे करें पंजीकरण

Fri, 09 Aug 2024 06:26 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 09 Aug 2024 06:26 PM IST
सार

NITK: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक, सुरत्कल ने 100 पदों पर भर्ती निकाली है। प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू ही जा चुकी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे।

विज्ञापन
NITK: NIT has released recruitment for Professor and Associate Professor, application started
भर्ती (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NITK: मंगलोर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक, सुरत्कल में संकाय पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसके तहत 100 पदों पर भर्ती की जानी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारक अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक(NIT) ने प्राध्यापक और सह प्राध्यापक के पदों पर भर्ती निकाली हैं। इसके लिए 27 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक, सुरत्कल ने प्राध्यापक के 2 पद, सह-प्राध्यापक के 2 और सहायक प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापक अनुबंध पर की 96 पदों पर भर्ती होनी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार nitk.ac.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि मैंगलोर में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक (NITK), सुरथकल भारत के शीर्ष 12 इंजीनियरिंग संस्थानों (NIRF 2023) में से एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। मैंगलोर दक्षिण कन्नड़ जिले का मुख्यालय है, जो देश और दुनिया के अन्य हिस्सों से सड़क, रेल, हवाई और समुद्र से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यह शिक्षा, व्यवसाय, व्यापार और पर्यटन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन ऑनलाइन और मुद्रित दोनों तरीकों से जमा किया जाएगा
  1. ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खुलने की तिथि - 27 जुलाई 2024
  2. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 17 अगस्त 2024
  3. आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि - 23 अगस्त 2024

यहां इतनी भर्तियां
सहायक प्राध्यापक के पद पर 87 भर्ती होनी हैं, जिसमें सामान्य वर्ग में 37, अनुसूचित जाति की 13, अनुसूचित जनजाति की 6, अन्य पिछड़ा वर्ग की 23, ईडब्ल्यूएस की 8 भर्तियां होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बैकलॉग में 9 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें अनुसूचित जाति में 1, अनुसूचित जनजाति में 6 और अन्य पिछड़ा वर्ग में 2 पदों पर भर्ती होगी। प्राध्यापक पद पर सामान्य वर्ग में 2 पद रिक्त हैं। वहीं सह-प्राध्यापक पद पर 2 पद रिक्त है, जिन पर भर्तियां होनी हैं।


आवेदन शुल्क
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 2500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed