फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NIACL AO Notification 2023 vacancy for administration posts know how to apply

NIACL AO Notification 2023: न्यू इंडिया एश्योरन्स कंपनी में भर्ती का मौका, 450 पदों के लिए अधिसूचना जारी

Sat, 29 Jul 2023 04:26 PM IST
श्वेता महतो जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 29 Jul 2023 04:26 PM IST
सार

न्यू इंडिया एश्योरन्स कंपनी में भर्ती (एनआईएसीएल) ने प्रशासनिक अधिकारी (जेनेरलिस्ट और विशेषज्ञ) पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार एक अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
NIACL AO Notification 2023 vacancy for administration posts know how to apply
jobs

विस्तार

NIACL AO recruitment 2023: न्यू इंडिया एश्योरन्स कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) (स्केल I) पदों के लिए रिक्तियां अधिसूचित की हैं। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 01 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2023 तक है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

NIACL AO recruitment 2023 परीक्षा तिथियां

पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा (ऑब्जेक्टिव) अस्थायी रूप से 09 सितंबर को होने वाली है। दूसरे चरण की ऑनलाइन परीक्षा (ऑब्जेक्टिव + वर्णनात्मक) 08 अक्तूबर, 2023 को होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

NIACL AO recruitment 2023 पदों का विवरण

  • रिस्क इंजीनियर: 36

  • ऑटोमोबाइल इंजीनियर: 96

  • लीगल: 70

  • अकाउंट: 30

  • हेल्थ : 75

  • आईटी: 23

  • जनरलिस्ट: 120

विज्ञापन

NIACL AO recruitment 2023 आयु सीमा

 उम्मीदवारों की आयु 01 अगस्त को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

NIACL AO recruitment 2023 आवेदन शुल्क

एनआईएसीएल एओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर रहे एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। इसके अलावा अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है।

NIACL AO recruitment 2023 ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in पर जाएं।

  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।

  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

  • आवेदन पत्र भरें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed