NIACL AO Mains परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NIACL AO मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in पर NIACL AO मुख्य परीक्षा (पेपर- II) के परिणाम को घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 02 मार्च, 2019 को आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों का साक्षात्कार 28 मार्च, 2019 को आयोजित किए जाने की संभावना है।
जो उम्मीदवार NIACL AO मुख्य परीक्षा 2019 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपने ऑनलाइन स्कोर को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। NIACL AO मुख्य परीक्षा 2019 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
NIACL AO मुख्य परीक्षा के परिणाम को ऐसे करें चेक-
- उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
- दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई समस्त जानकारियों को दर्ज करें।
- NIACL AO मुख्य परीक्षा परिणाम 2019 को डाउनलोड करें।
- अब एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची की जांच करने के लिए यहां क्लिक करें
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
UP Board Class 10th Result 2019 और UP Board Class 12th Exam Result 2019 से संबंधित हर खबर पाइए। परीक्षाओं का सबसे तेज परिणाम देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।