{"_id":"63bea2f46fa6fd038d59eb21","slug":"nhpc-trainee-engineer-and-trainee-officer-recruitment-2023-apply-online-at-nhpcindia-com","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनएचपीसी लिमिटेड में ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
एनएचपीसी लिमिटेड में ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Wed, 11 Jan 2023 05:28 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:28 PM IST
सार
NHPC Recruitment 2023: एनएचपीसी लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
एनएचपीसी
- फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
विस्तार
NHPC Recruitment 2023: एनएचपीसी लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 05 जनवरी से चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2023 तक है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 295 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि SC,ST,ESM,PH श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
Educational Qualification शैक्षिक योग्यता
- ट्रेनी इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान, विश्वविद्यालय से सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग अनुशासन बीई/बी.टेक / बीएससी (इंजीनियरिंग) में डिग्री। संबंधित शाखा में GATE 2022 स्कोर चाहिए होगा।
- ट्रेनी ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से सीए/आईसीडब्ल्यूए/सीएमए, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा इन मैनेजमेंट इन ह्यूमन रिसोर्स स्पेशलाइजेशन और एलएलबी डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी नेट/क्लैट स्कोर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
NHPC Trainee Engineer Vacancy 2023 पदों का विवरण
- ट्रेनी इंजीनियर (सिविल) 136
- ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 41
- ट्रेनी इंजीनियर (मैकेनिकल) 108
- ट्रेनी ऑफिसर (फाइनेंस) 99
- ट्रेनी ऑफिसर (एचआर) 14
- प्रशिक्षु अधिकारी (कानून) 03 पदों को मिलाकर कुल 401 पदों पर भर्ती की जाएगी।