Sarkari Naukri: NHPC में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी
NHPC Recruitment 2020 : एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये नियुक्तियां ट्रेनी इंजीनियर (सिविल), ट्रेनी अधिकारी (एचआर), ट्रेनी अधिकारी (वित्त) समेत अन्य रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। आवेदन की प्रक्रिया 28 सितंबर, 2020 तक समाप्त हो जाएगी। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 29 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 28 सितंबर, 2020
पदों का विवरण :
ट्रेनी इंजीनियर (सिविल), ट्रेनी अधिकारी (एचआर), ट्रेनी अधिकारी (वित्त) समेत अन्य पद
पदों की संख्या : कुल 86 पद
शैक्षणिक योग्यता :
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी गई आधिकारिक अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करके देखें।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए 10,000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू
आवेदन प्रक्रियाः
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 28 सितंबर, 2020 तक पूरा करें। ध्यान रहे किसी प्रकार कि त्रुटि होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: यहां हो रही हैं आशा ट्रेनर के पदों पर भर्तियां, नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।