{"_id":"63d108be9a04a077b87bf6ed","slug":"nhpc-recruitment-2023-today-last-date-to-register-online-at-nhpcindia-com-2023-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NHPC 2023: एनएचपीसी लिमिटेड में ट्रेनी इंजीनियर और ऑफिसर के पदों पर भर्ती का आज आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
NHPC 2023: एनएचपीसी लिमिटेड में ट्रेनी इंजीनियर और ऑफिसर के पदों पर भर्ती का आज आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन
Wed, 25 Jan 2023 04:59 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 25 Jan 2023 04:59 PM IST
सार
NHPC Recruitment 2023: एनएचपीसी लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।
विज्ञापन
एनएचपीसी
- फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
विस्तार
NHPC Registration Last Date 2023: एनएचपीसी लिमिटेड में ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 05 जनवरी से चल रही है।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क और आखिरी तारीख
बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आज ही इसे कर लें। क्योंकि आज 25 जनवरी 2023 आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 295 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि SC,ST,ESM,PH श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Educational Qualification शैक्षिक योग्यता
- ट्रेनी इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान, विश्वविद्यालय से सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग अनुशासन बीई/बी.टेक / बीएससी (इंजीनियरिंग) में डिग्री। संबंधित शाखा में GATE 2022 स्कोर चाहिए होगा।
- ट्रेनी ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से सीए/आईसीडब्ल्यूए/सीएमए, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा इन मैनेजमेंट इन ह्यूमन रिसोर्स स्पेशलाइजेशन और एलएलबी डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी नेट/क्लैट स्कोर होना चाहिए।
NHPC Trainee Engineer Vacancy 2023 पदों का विवरण
- ट्रेनी इंजीनियर (सिविल) 136
- ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 41
- ट्रेनी इंजीनियर (मैकेनिकल) 108
- ट्रेनी ऑफिसर (फाइनेंस) 99
- ट्रेनी ऑफिसर (एचआर) 14
- प्रशिक्षु अधिकारी (कानून) 03 पदों को मिलाकर कुल 401 पदों पर भर्ती की जाएगी।