फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHPC Recruitment 2023 for 388 Non Executive Posts, Apply at nhpcindia.com

NHPC Recruitment 2023: एनएचपीसी में 388 गैर कार्यकारी पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता

Wed, 14 Jun 2023 06:03 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Wed, 14 Jun 2023 06:03 PM IST
सार

NHPC Recruitment 2023: एनएचपीसी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर जैसे अन्य 388 गैर कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। चयन होने पर उम्मीदवार को 25 हजार रुपये से 1 लाख 19 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा

विज्ञापन
NHPC Recruitment 2023 for 388 Non Executive Posts, Apply at nhpcindia.com
NHPC - फोटो : NHPC Website

विस्तार

NHPC Recruitment 2023: एनएचपीसी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर जैसे अन्य 388 गैर कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 30 जून, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


 

NHPC Recruitment 2023: कुल पद

NHPC भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 388 पदों को भरना है।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जूनियर इंजीनियर (सिविल): 149
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 74
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): 63
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जूनियर इंजीनियर (ई एंड सी): 10
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सुपरवाइजर (आईटी): 09
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सुपरवाइजर (सर्वेक्षण) : 19
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सीनियर अकाउंटेंट: 28
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    हिंदी अनुवादक: 14
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ड्राफ्ट्समैन (सिविल): 14
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिक/मैकेनिकल): 08

 
विज्ञापन
विज्ञापन

NHPC Recruitment 2023: आयु सीमा व शैक्षणिक योग्यता

सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार शैक्षणिक पात्रता जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

NHPC Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 295 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

NHPC Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

आवेदन के समय उम्मीदवार एनएचपीसी के साथ ऑनलाइन पंजीकृत हो जाएंगे। इसके साथ उन्हें अस्थायी रूप से कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। ऑनलाइन टेस्ट के परिणाम के आधार पर, अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को "नियुक्ति का प्रस्ताव" दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed