NHPC JE Recruitment 2022: एनएचपीसी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका
एनएचपीसी इंडिया में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर की विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे पढ़ें पद विवरण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जलविद्युत शक्ति निगम (एनएचपीसी) इंडिया ने सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर की भर्तियां निकाली हैं। जूनियर इंजीनयिर के कुल 133 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है।
उम्मीदवारों के पास 21 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। एनएचपीसी ने 68 सिविल इंजीनियर, 34 इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और 31 मैकेनिकल इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर शैक्षणिक योग्यता व अन्य विवरण को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट होगा।
NHPC JE Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन के शुरू होने की तिथि - 31 जनवरी 2022
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 21 फरवरी 2022
- एनएचपीसी जेई परीक्षा तिथि - जारी की जाएगी
NHPC JE Recruitment 2022 का ये है भर्ती विवरण
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 68 पद
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - 34 पद
- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) - 31 पद
- कुल - 133 पद
NHPC JE Recruitment 2022 की ये है शैक्षणिक योग्यता
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा उम्मीदवारों के पास होना चाहिए। उच्च तकनीकी योग्यता जैसे बीटेक या बीई की योग्यता होनी चाहिए।
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद पर भर्ती के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा। उच्च तकनीकी योग्यता जैसे बीटेक या बीई की योग्यता होनी चाहिए।
- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के पद पर भर्ती के लिए सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक नियमित डिप्लोमा। उच्च तकनीकी योग्यता जैसे बीटेक या बीई की योग्यता होनी चाहिए।
NHPC JE Recruitment 2022 के लिए इतना मिलेगा वेतन
जेई के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,600 से 1,19,500 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।
NHPC JE Recruitment 2022 के लिए ये है आयु सीमा
जेई के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
NHPC JE Recruitment 2022 के लिए चयन मानदंड
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट की योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
NHPC JE Recruitment 2022 के लिए ये है आवेदन शुल्क
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के लिए - 295 रुपये
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के लिए - कोई शुल्क नहीं
NHPC JE Recruitment 2022 के लिए को ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं।
- होमपेज पर एनएचपीसी में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पद पर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती विवरण की अधिसूचना को पढ़ें।
- अधिसूचना को पढ़ने के बाद आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके उन्हें अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म को जमा कर दें।
- आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसे डाउनलोड करें।
- अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।