NHM Punjab Recruitment 2023: एनएचएम पंजाब में हाउस सर्जन पदों पर भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें
NHM Punjab House Surgeon: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंजाब (NHM) ने पंजाब राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों,सब डिविजनल अस्पतालों में हाउस सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन का आज आखिरी दिन है।
विस्तार
NHM Punjab House Surgeon Recruitment Last Date: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंजाब (NHM) ने पंजाब राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों,सब डिविजनल अस्पतालों में हाउस सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने का आज यानी 25 जून 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक आज रात 11 बजकर 55 मिनट तक आधिकारिक वेबसाइट nhm.punjab.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NHM Punjab शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार के पास M.B.B.S की डिग्री होनी चाहिए। पंजाब मेडिकल काउंसिल या भारत में किसी अन्य विधिवत गठित मेडिकल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए। मैट्रिक स्तर तक पंजाबी का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही विदेश से मेडिकल स्नातक उम्मीदवारों के नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की परीक्षा पास करनी होगी। इसके साथ ही आयु-सीमा 37 वर्ष से कम होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhm.punjab.gov.in पर जाएं।
-
पंजाब में हाउस सर्जनों की भर्ती" "जिला अस्पतालों (डीएच) / उप-विभागीय अस्पतालों (एसडीएच) - के लिए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
-
एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
अब रजिस्टर करें और लॉगइन करें।
-
आवश्यक विवरण भरें और फॉर्म जमा करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।