NHIDCL Manager Recruitment: एनएचआईडीसीएल में मैनेजर पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
NHIDCL Recruitment: राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने प्रबंधक, महाप्रबंधक, उप प्रबंधक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NHIDCL Recruitment 2023: राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) ने प्रबंधक, महाप्रबंधक, उप प्रबंधक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhidcl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर, 2023 तक है।
रिक्तियों का विवरण
राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न विभागों में कुल 107 प्रबंधकीय पदों को भरना है। पदों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई 2023 को 56 वर्ष से कम होनी चाहिए।
NHIDCL Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhidcl.com पर जाएं।
-
होमपेज पर करियर पर क्लिक करें।
-
अब प्रबंधकों की भर्ती के लिए विज्ञापन पर क्लिक करें।
-
एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्टर करें।
-
अब लॉगइन करें और फॉर्म भरें।
-
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
-
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।