NDA NA Exam 2022-23:ये 7 बेहतरीन ई बुक क्लीयर कराएंगी एनडीए एग्जाम,महिला अभ्यर्थियों के बीच रहेगी प्रतिस्पर्धा
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून को खत्म हो चुकी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब 3 सितम्बर को एनडीए -2 की परीक्षा देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा हर वर्ष दो बार आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा के लिए 6 जून को आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब 3 सितम्बर को एनडीए -2 की परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में हर वर्ष 5 लाख से अधिक उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय रक्षा अकादमी द्वारा 395 सीट्स पर कैंडिडेट्स को प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवार एनडीए लिखित परीक्षा को क्लीयर कर इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद अभ्यर्थी जल सेना, वायु सेना और थल सेना में अधिकारी के पद पर ज्वाइन करते हैं। अगर आप भी एनडीए परीक्षा क्रैक कर देश सेवा करने का सपना देख रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम की 7 बेहतरीन ई बुक NDA E Book आपको परीक्षा में सफल बना सकतीं हैं। इसके अलावा आप सफलता के NDA 2023 Complete Course की भी मदद ले सकते हैं।
ये हैं सफलता की 7 ई बुक्स
NDA/NA Important Practice E Book
NDA पेपर 1 GAT E Book
NDA पेपर 2 गणित E Book
NDA NA Chapterwise E Book
NDA NA E Book Set
NDA NA GK E Book
NDA 2022 गणित स्टडी मटीरियल
इन विषयों से पूछे जा सकते हैं प्रश्न
NDA/NA में प्रवेश के लिए अभी तक आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 900 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में गणित विषय से 300 अंकों के तथा सामान्य योग्यता से 600 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंकों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों को 200 अंक के अंग्रेजी पेपर तथा 400 अंक के सामान्य ज्ञान पेपर में भी हिस्सा लेना होता है। वहीं अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान के पेपर में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, इतिहास व स्वतंत्रता आंदोलन, भूगोल तथा तात्कालिक घटनाओं आदि के बारे में पूछा जाता है।
पुरुषों से ज्यादा महिला अभ्यर्थियों के बीच है कॉम्प्टीशन
इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले कुल पुरुष अभ्यर्थियों की अपेक्षा महिला अभ्यर्थियों के बीच ज्यादा प्रतिस्पर्धा है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NDA/NA I 2022 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 6.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें 1.47 लाख महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। वहीं NDA/NA I 2022 के जरिये 381 पुरुष अभ्यर्थियों तथा 19 महिला अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना था। इस हिसाब से देखा जाए तो इसमें पुरुषों के एक सीट के लिए 1370 पुरुष अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, जबकि महिलाओं की एक सीट के लिए तकरीबन 7640 महिला अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहीं थीं। इसलिए महिला अभ्यर्थियों के बीच कॉम्प्टीशन बड़ा है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेज का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SSC GD, CTET, SSC CHSL समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। सफलता के इन कोर्सेज में आपको दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में घर बैठे परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलता है। आप भी इन कोर्सेज की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेज में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।