फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NDA Exam admit card will be issued soon-safalta

NDA Exam 2022: जल्द ही जारी होंगे एडमिट कार्ड, इस परीक्षा में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के बीच है प्रतिस्पर्धा

Fri, 12 Aug 2022 05:47 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 12 Aug 2022 05:47 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा के जरिए 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना है।
 

विज्ञापन
NDA Exam admit card will be issued soon-safalta
UPSC NDA 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। दरअसल इस परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जाना है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह तक इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। UPSC ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 18 मई 2022 से सात जून के बीच आवेदन मांगे थे और इसमें पांच से छह लाख अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। NDA/NA II 2022 के जरिये कुल 400 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है और इन 400 पदों में से 19 पद महिलाओं के लिए भी आरक्षित है। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के बीच है प्रतिस्पर्धा:

इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले पुरुषों की अपेक्षा इसमें शामिल होने वाली महिलाओं के बीच अधिक प्रतिस्पर्धा है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NDA/NA I 2022 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 6.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें 1.47 लाख महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। इस हिसाब से देखा जाए तो इसमें पुरुषों के एक सीट के लिए 1370 पुरुष अभ्यर्थी आपस मे प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, जबकि महिलाओं की एक सीट के लिए तकरीबन 7640 महिला अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं। महिलाओं के बीच इस जबरदस्त प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगर इस भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या बढ़ती है तो इसमें महिलाएं और भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन

क्या है एग्जाम पैटर्न:

NDA/NA की लिखित परीक्षा में 300 अंक मैथ्स के तथा 600 अंक जनरल एबिलिटी टेस्ट के होते हैं। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंको के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के इंग्लिश के प्रश्न तथा 400 अंक के जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उतर के लिए उस प्रश्न के कुल अंको का 0.33 प्रतिशत अंक काटा जाएगा। इस परीक्षा में पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। मैथ्स के पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट के पेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। अभ्यर्थी एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी:

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed