NDA Exam 2022 : परीक्षा हो गई है समाप्त, जानिए इस बार कितना रह सकता है कटऑफ
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की NDA/NA II 2022 भर्ती की लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित हो चुकी है। अनुमान है कि इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है। UPSC ने यह परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की है और इसमें लाखों अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। NDA/NA II 2022 के जरिए UPSC कुल 370 अभ्यर्थियों का चयन NDA और 30 अभ्यर्थियों का चयन NA के लिए करने वाली है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 39 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायु सेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायु सेना (महिला) के लिए है। जबकि NA के 30 पदों पर सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। वहीं अगर आप अगले NDA/NA एग्जाम की में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप सफलता की NDA Ebook - Downlode Now कर सकते हैं और घर पर रहकर इसकी पक्की तैयारी करके परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
कितना है कट ऑफ जाने की उम्मीद :
NDA/NA II 2022 के लिए चार सितंबर 2022 को आयोजित की गई लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से अधिकतर इजी और मॉडरेट श्रेणी के प्रश्न पूछे गए थे। दरअसल इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इसके इंग्लिश सेक्शन में प्रश्न ज्यादा कठिन नहीं थे। वहीं मैथ्स सेक्शन और जनरल एप्टीट्यूड सेक्शन को लेकर भी अभ्यर्थियों का रिस्पॉन्स मिला जुला रहा है। इसलिए इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या, सीटों की संख्या तथा प्रश्नों के स्तर को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार इसका कट ऑफ 360 से 370 मार्क्स के बीच जा सकता है।
कब तक जारी होगा रिजल्ट :
NDA/NA में की प्रवेश परीक्षा में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता है। UPSC द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक NDA/NA II 2022 के लिए चार सितंबर को आयोजित की गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट अगले महीने यानी अक्तूबर 2022 में जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थियों को रिजल्ट तथा इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।