फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Exam 2022: The exam is over, know how much the cutoff can be this time-safalta

NDA Exam 2022 : परीक्षा हो गई है समाप्त, जानिए इस बार कितना रह सकता है कटऑफ

Fri, 09 Sep 2022 05:18 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Fri, 09 Sep 2022 05:18 PM IST
सार

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की NDA/NA II 2022 भर्ती की लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित हो चुकी है। अनुमान है कि इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
NDA Exam 2022: The exam is over, know how much the cutoff can be this time-safalta
UPSC NDA 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है। UPSC ने यह परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की है और इसमें लाखों अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। NDA/NA II 2022 के जरिए UPSC कुल 370 अभ्यर्थियों का चयन NDA और 30 अभ्यर्थियों का चयन NA के लिए करने वाली है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 39 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायु सेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायु सेना (महिला) के लिए है। जबकि NA के 30 पदों पर सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। वहीं अगर आप अगले NDA/NA एग्जाम की में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप सफलता की NDA Ebook - Downlode Now  कर सकते हैं और घर पर रहकर इसकी पक्की तैयारी करके परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितना है कट ऑफ जाने की उम्मीद :

NDA/NA II 2022 के लिए चार सितंबर 2022 को आयोजित की गई लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से अधिकतर इजी और मॉडरेट श्रेणी के प्रश्न पूछे गए थे। दरअसल इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इसके इंग्लिश सेक्शन में प्रश्न ज्यादा कठिन नहीं थे। वहीं मैथ्स सेक्शन और जनरल एप्टीट्यूड सेक्शन को लेकर भी अभ्यर्थियों का रिस्पॉन्स मिला जुला रहा है। इसलिए इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या, सीटों की संख्या तथा प्रश्नों के स्तर को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार इसका कट ऑफ 360 से 370 मार्क्स के बीच जा सकता है।

विज्ञापन

कब तक जारी होगा रिजल्ट :

NDA/NA में की प्रवेश परीक्षा में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता है। UPSC द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक NDA/NA II 2022 के लिए चार सितंबर को आयोजित की गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट अगले महीने यानी अक्तूबर 2022 में जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थियों को रिजल्ट तथा इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed