फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Exam 2022: How many days after the exam will the interview be held, how much can be the cutoff

NDA Exam 2022: एग्जाम के कितने दिनों बाद आयोजित हो सकता है इंटरव्यू, कितना हो सकता है कटऑफ

Sat, 17 Sep 2022 12:02 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Sat, 17 Sep 2022 12:02 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित हुई है। इस परीक्षा के जरिए 370 अभ्यर्थियों का चयन NDA और 30 अभ्यर्थियों का चयन NA के लिए किया जाना है।

विज्ञापन
NDA Exam 2022: How many days after the exam will the interview be held, how much can be the cutoff
UPSC NDA 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली NDA/NA प्रवेश परीक्षा 12वीं पास अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस परीक्षा की लोकप्रियता का अंदाज इस बात से ही लगाया जा सकता है कि हर बार औसतन 400 सीटों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 5 से 6 लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है और आयोग अभी NDA/NA II 2022 के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है। NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर को आयोजित की गई थी और इस प्रवेश परीक्षा के जरिए 370 अभ्यर्थियों का चयन NDA व  30 अभ्यर्थियों का चयन NA के लिए किया जाना है। अनुमान है कि जल्द ही इस परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है। वहीं अगर आप आगामी NDA/NA प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी कंप्लीट तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। आप सफलता पर मौजूद NDA Ebook - Download Now की मदद ले सकते हैं और घर पर रहकर इस परीक्षा में शानदार अंक हासिल करके सेना में अधिकारी बन सकते हैं। 

विज्ञापन

क्या हो सकता है कटऑफ का गणित :

NDA/NA परीक्षा में रिक्तियों की संख्या और इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा का कट ऑफ 360 से 370 मार्क्स के बीच रह सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले आयोजित की गई NDA/NA II 2021 की परीक्षा में सफल होने के लिए एक अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर न्यूनतम 726 मार्क्स हासिल करने थे। वहीं NDA/NA I 2021 की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 343 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर न्यूनतम 709 मार्क्स हासिल करने पड़े थे।

विज्ञापन

कितने दिनों बाद होगा इंटरव्यू का आयोजन :

NDA/NA प्रवेश परीक्षा में हिस्सा ले रहे अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद SSB इंटरव्यू में भी हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक चार सितंबर को आयोजित हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट अक्तूबर  महीने में जारी किया जा सकता है। वहीं SSB इंटरव्यू को लेकर अधिसूचना में दी गई जानकारी के मुताबिक इसका आयोजन जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 के बीच किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed