NDA Exam 2021: पहली बार दे रहे हैं NDA की परीक्षा तो जान लें कितने चरणों को पार करने के बाद मिलेगी नौकरी
UPSC द्वारा NDA & NA (II) परीक्षा 2021 का आयोजन 14 नवंबर को किया जाना है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने के लिए हर साल लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।
विस्तार
भारतीय सेना में शामिल होने के लिए NDA & NA परीक्षा अभ्यर्थियों की पहली पसंद होती है और सेना में अफसर बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा में जरूर शामिल होते हैं। गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा साल में 2 बार किया जाता है। UPSC द्वारा साल 2021 के लिए पहले चक्र की NDA & NA परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है और दूसरे चक्र की लिखित परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर को किया जाना है। साल 2021 के दूसरे चक्र की परीक्षा के लिए UPSC ने 9 जून को अधिसूचना जारी की थी। साथ ही अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं , तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाए जा रहे NDA & NA (II) स्पेशल लक्ष्य बैच से जुड़ जाना चाहिए।
सफल होने के लिए कितने चरणों की परीक्षाओं में होना होता है पास :
NDA & NA परीक्षा के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले इसके लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होना होता है। इस लिखित परीक्षा के दो भाग होते हैं : मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट। यह परीक्षा कुल 900 अंको की होती है। NDA की लिखित परीक्षा में हर साल तकरीबन 4 लाख अभ्यर्थी बैठते हैं , जिनमे से 6000 को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
SSB इंटरव्यू :
NDA & NA की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस इंटरव्यू का आयोजन अभ्यर्थियों के बुद्धि और व्यक्तित्व का आकलन करने के लिए किया जाता है। SSB इंटरव्यू भी लिखित परीक्षा की तरह 900 अंको का होता है।
12वीं के बाद डिफेंस में अफसर बनने का मौका, जानें टॉपर्स ने कैसे की इस परीक्षा की तैयारी
मेडिकल टेस्ट :
SSB इंटरव्यू में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है और फिर फाइनल रिजल्ट की घोषणा की जाती है। फाइनल रिजल्ट में औसतन 400 अभ्यर्थियों को ही जगह मिलती है। इस पूरी चयन प्रक्रिया और अन्य परीक्षणों में सफल घोषित होने वाले अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के आर्मी, नेवी और एयर फोर्स विंग और नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश दिया जाता है।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और इसमें सफल होना चाहते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके इसकी तैयारी के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे NDA & NA (II) लक्ष्य बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 120 से भी ज्यादा की डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, फ्री मॉक टेस्ट सीरीज- Attempt Now सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।