NDA 2022 : एनडीए परीक्षा के लिए कब से भरे जाएंगे फॉर्म, कब आयोजित होगी परीक्षा, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम
वायु सेना, नेवल अकादमी और आर्मी में अधिकारी बनने के लिए प्रति वर्ष यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली एनडीए परीक्षा में 3 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं। अगर आप भी सेना में अधिकारी बनने के इच्छुक हैं तो सफलता के एनडीए कोर्स की मदद लेकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की तीनों सेनाओं (जल सेना, थल सेना व वायु सेना) में अधिकारी बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा अगले हफ्ते नोटिफिकेशन जारी कर एनडीए परीक्षा 2022 के लिए आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। अगर आप भी एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के NDA Video Course: Join Now की मदद ले सकते हैं। क्योंकि 12वीं पास युवाओं के लिए पहली बार में एनडीए परीक्षा क्लीयर करना आसान नहीं होता है। एनडीए से 12वीं पास युवा प्रशिक्षण हासिल कर कमिशंड अधिकारी बनते हैं।
ये भी पढ़ें
एनडीए सिलेबस
एनडीए सैलरी
एनडीए मॉक टेस्ट
एनडीए ईबुक
जानें कब आएगा नोटिफिकेशन
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार एनडीए 2023 का नोटिफिकेशन 21 दिसम्बर को जारी किया जाएगा। छात्र नोटिफिकेशन से जुड़ी अपडेट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट का अनुसरण कर सकते हैं।
ये होगी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि
यूपीएससी के मुताबिक 21 दिसम्बर 2022 से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2023 तक जारी रहेगी। इस अवधि में उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन के लिए आयु सीमा और परीक्षा तिथि
एनडीए के लिए आवेदन के लिए 12वीं पास या इसके समकक्ष डिग्री रखने वाले छात्र ही योग्य होते हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवार भी एनडीए में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही एनडीए में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 16 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यूपीएससी द्वारा एनडीए परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाना तय है। वहीं आगामी एनडीए परीक्षा के लिए यूपीएससी मई में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
ये होगा परीक्षा पैटर्न
प्रीलिम्नरी परीक्षा में गणित और सामान्य योग्यता से 120-120 सवाल पूछे जाएंगे। जिनका पूर्णांक 900 अंक होगा। साथ ही इंटेलीजेंस एंड पर्सनॉलिटी टेस्ट भी 900 अंकों का होगा। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग होगी। जिसके फलस्वरूप एक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई मार्क काट लिया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SSC CGL, SSC GD, NDA/NA, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।