फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA 2022: When will forms be filled for NDA exam, when will the exam be conducted,complete schedule-safalta

NDA 2022 : एनडीए परीक्षा के लिए कब से भरे जाएंगे फॉर्म, कब आयोजित होगी परीक्षा, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

Fri, 16 Dec 2022 02:03 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 16 Dec 2022 02:03 PM IST
सार

वायु सेना, नेवल अकादमी और आर्मी में अधिकारी बनने के लिए प्रति वर्ष यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली एनडीए परीक्षा में 3 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं। अगर आप भी सेना में अधिकारी बनने के इच्छुक हैं तो सफलता के एनडीए कोर्स की मदद लेकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं।  

विज्ञापन
NDA 2022: When will forms be filled for NDA exam, when will the exam be conducted,complete schedule-safalta
यूपीएससी एनडीए 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की तीनों सेनाओं (जल सेना, थल सेना व वायु सेना) में अधिकारी बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा अगले हफ्ते नोटिफिकेशन जारी कर एनडीए परीक्षा 2022 के लिए आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। अगर आप भी एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के NDA Video Course: Join Now की मदद ले सकते हैं। क्योंकि 12वीं पास युवाओं के लिए पहली बार में एनडीए परीक्षा क्लीयर करना आसान नहीं होता है। एनडीए से 12वीं पास युवा प्रशिक्षण हासिल कर कमिशंड अधिकारी बनते हैं।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें
एनडीए सिलेबस
एनडीए सैलरी 
एनडीए मॉक टेस्ट 
एनडीए ईबुक 

जानें कब आएगा नोटिफिकेशन  

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार एनडीए 2023 का नोटिफिकेशन 21 दिसम्बर को जारी किया जाएगा। छात्र नोटिफिकेशन से जुड़ी अपडेट के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट का अनुसरण कर सकते हैं।  

विज्ञापन

ये होगी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि  

यूपीएससी के मुताबिक 21 दिसम्बर 2022 से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2023 तक जारी रहेगी। इस अवधि में उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए आयु सीमा और परीक्षा तिथि  

एनडीए के लिए आवेदन के लिए 12वीं पास या इसके समकक्ष डिग्री रखने वाले छात्र ही योग्य होते हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवार भी एनडीए में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही एनडीए में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 16 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यूपीएससी द्वारा एनडीए परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल 2023 को किया जाना तय है। वहीं आगामी एनडीए परीक्षा के लिए यूपीएससी मई में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।  

ये होगा परीक्षा पैटर्न 

प्रीलिम्नरी परीक्षा में गणित और सामान्य योग्यता से 120-120 सवाल पूछे जाएंगे। जिनका पूर्णांक 900 अंक होगा। साथ ही इंटेलीजेंस एंड पर्सनॉलिटी टेस्ट भी 900 अंकों का होगा। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग होगी। जिसके फलस्वरूप एक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई मार्क काट लिया जाएगा।  

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SSC CGL, SSC GD, NDA/NA, CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

NDA NA प्रीलिम्नरी परीक्षा में गणित और सामान्य योग्यता से जो सवाल पूछे जाएंगे। उनका पूर्णांक 900 अंक होगा। साथ ही इंटेलीजेंस एंड पर्सनॉलिटी टेस्ट भी 900 अंक का होगा। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग होगी।

एनडी परीक्षा किसलिए आयोजित की जाती है?

संघ लोक सेवा आयोग हर वर्ष  एनडीए परीक्षा का दो बार आयोजन करता है। दरअसल तीनों सेनाओं में रिक्त होने वाली अधिकारियों की पोस्ट इस परीक्षा के बाद कराए जाने वाले कोर्स के कैडेट्स से भरी जाती हैं। कोर्स खत्म होने के बाद पासिंग आउट परेड में कैडेट्स को नियुक्ति पत्र दिया जाता है। 

NDA का फुल फॉर्म क्या होता है?

National Defence Academy
 

NA का फुल फॉर्म क्या होता है?

Naval Academy
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed