NDA 2021: NDA में अब महिलाएं भी हो सकेंगी शामिल, जानें कब होना है NDA में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन
सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले के बाद महिलाओं को भी NDA में शामिल होने की अनुमति मिल गई है। इससे पहले NDA में शामिल होने के लिए सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते थे।
विस्तार
देश सेवा करने का सपना देख रही महिलाओं के लिए खुशखबरी। सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में अब महिलाएं भी शामिल हो सकेंगी। गौरतलब है कि NDA के लिए अब तक सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद महिलाओं को भी NDA में शामिल होने का मौका मिलेगा। NDA में लंबे समय से महिलाओं की एंट्री को लेकर बहस चल रही थी और अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आधी आबादी को उनका हक मिल सकेगा। साथ ही अगर आप इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो पक्की तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के NDA Lakshay Batch 2021 से जुड़ जाना चाहिए।
इस याचिका पर सुनाया गया यह फैसला :
सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह फैसला कुश कालरा द्वारा दायर की गयी एक याचिका पर दिया गया है। कुश कालरा ने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल करते हुए कहा था कि महिला अभ्यर्थियों को NDA में शामिल होने के अवसर से वंचित करना भारत के संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16 और 19 का उल्लंघन है। इसी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने NDA में महिलाओं के सम्मिलित होने की अनुमति देने का अंतरिम आदेश जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने इस आदेश में यह भी कहा है की सेना का ‘पॉलिसी डिसीजन’ लैंगिक समानता के लिहाज से भेदभावपूर्ण है।
14 नवंबर को होना है NDA में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन :
NDA में भर्ती के लिए UPSC द्वारा साल में 2 बार परीक्षा का आयोजन किया जाता है। 2021 में दूसरी बार NDA के आयोजन के लिए UPSC ने 9 जून को अधिसूचना जारी की थी और इसके लिए 29 जून तक आवेदन मांगे गए थे। UPSC द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को होना था, लेकिन आयोग ने इसकी तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। UPSC के नवीन नोटिफिकेशन के मुताबिक NDA में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अब 14 नवंबर 2021 को किया जाना है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा NDA 2021 कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। इस कोर्स में आपको मिलते हैं-
रिकार्डेड बैकउप
लाइफ टाइम वैलिडिटी
120+ PDF
फ्री मॉक
आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही मॉक-टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।