फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NCW Recruitment 2024: Jobs opportunity for women on clerk, assistant posts, Apply here now

Govt Job 2024: महिलाओं के लिए शानदार मौका! क्लर्क-असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले भर दें फॉर्म

Wed, 20 Nov 2024 03:10 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 20 Nov 2024 03:10 PM IST
सार

NCW Recruitment 2024: महिलाओं के लिए ये शानदार मौका है, क्योंकि राष्ट्रीय महिला आयोग में केवल महिलाओं के लिए सीनियर प्रिसिंपल प्राइवेट सेक्रेटरी, रिसर्च ऑफिसर और रिसर्च असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन
NCW Recruitment 2024: Jobs opportunity for women on clerk, assistant posts, Apply here now
NCW Recruitment 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

NCW Jobs 2024: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट (ncw.nic.in) पर जाकर आवेदन करना होगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 नवंबर, 2024 है। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 33 पदों को भरना है, जिसमें सीनियर प्रिसिंपल प्राइवेट सेक्रेटरी, रिसर्च ऑफिसर, रिसर्च असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क आदि के पद शामिल है।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण
 
पद का नाम रिक्तियां 
सीनियर प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी 01
प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी 01
रिसर्च ऑफिसर 02
असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर 01
असिस्टेंट लॉ ऑफिसर 01
प्राइवेट सेक्रेटरी 05
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर 02
लीगल असिस्टेंट 08
रिसर्च असिस्टेंट 04
जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर 01
पर्सनल असिस्टेंट 06
लोअर डिवीजन क्लर्क 01

पात्रता मानदंड
  • कुछ पदों के लिए शैक्षिक योग्यता मैट्रिकुलेशन या उसके समकक्ष है जबकि कुछ अन्य पदों के लिए स्नातक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तथा विशेष डिग्री होनी आवश्यक है। 
  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार की आयु 56 वर्ष से कम  होनी चाहिए। 
 

आवश्यक दस्तावेज 
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण का कोई दस्तावेज
  • सरकारी नौकरी से सम्बंधित दस्तावेज या अनुभव प्रमाण पत्र
  • ईमेल
  • मोबाइल नंबर
 
विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन
पदानुसार चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। 

आगे का प्रोसेस
अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक स्तर पर 3 वर्ष के लिए सेवा प्रदान करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, इन तीन वर्षों में सभी कर्मचारियों को सरकार द्वारा वेतन और भत्ते दिए जाएंगे। 3 वर्ष के बाद यदि सरकार चाहे तो आपकी सेवा की अवधि को बढ़ा भी सकती है। जानकारी के लिए बता दें, कुछ सेवाओं के लिए यह अवधि 3 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (ncw.nic.in) पर जाकर नोटिफिकेशन पीडीएफ और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें।  
  • अब आवेदन फार्म में मांगे गए सभी विवरण को ध्यान से दर्ज करें।  
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करके एक लिफाफे में रख ले।  
  • अब इस भरे हुए फॉर्म को नीचे दिए गए पते पर भेज दें।  

संयुक्त सचिव,
राष्ट्रीय महिला आयोग,
प्लॉट नंबर 21, जसोला इंस्टीट्यूशनल एरिया,
नई दिल्ली-110025
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed