फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NCHM JEE answer key 2023 released Know how to check at nchmjee.nta.nic.in

NCHM JEE 2023 Answer Key Out : एनसीएचएम जेईई की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 23 May 2023 12:50 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 23 May 2023 12:50 PM IST
सार

NCHMT JEE Answer Key 2023: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ने ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (NCHM JEE) 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
NCHM JEE answer key 2023 released Know how to check at nchmjee.nta.nic.in
उत्तर कुंजी 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NCHM JEE Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE 2023) परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic के माध्यम से उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि जारी की गई उत्तर कुंजी अंतिम नहीं है। उत्तर कुंजी की जांच के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड या आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगइन करना होगा।

विज्ञापन

एनसीएचएम जेईई 2023 का आयोजन 14 मई को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (NCHM&CT) से संबद्ध होटल प्रबंधन संस्थान (IHM) में (आतिथ्य और होटल प्रशासन) बीएससी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी से आपत्ति है, वे उम्मीदवार 24 मई तक प्रति प्रश्न 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करके अपनी आपत्ति उठा सकते हैं। उम्मीदवारों की आपत्तियों को एक विशेषज्ञ की मदद से सत्यापित किया जाएगा। यदि किसी उत्तर कुंजी को दी गई चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। संशोधित/अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम संसोधित और घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन

आधिकारिक अंकन योजना के अनुसार, कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
 

ऐसे करें चेक

  • एनसीएचएम जेईई की आधिकारिक वेबसाइट- nchmjee.nta.nic.in पर जाएं।

  • “एनसीएचएम जेईई 2023 की उत्तर कुंजी” लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • एनसीएचएम जेईई उत्तर कुंजी 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed