NCERT Recruitment 2025: एनसीईआरटी में बिना परीक्षा नौकरी, सैलरी 218200 तक; 58 वर्ष आयु वालों के लिए भी मौका
NCERT Vacancy 2025: एनसीईआरटी ने ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 58 वर्ष आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने पर 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCERT Joint Director Recruitment 2025: एक प्रतिष्ठित संस्थान में सरकार नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एनसीईआरटी में अवसर है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवारों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर भर्ती की अधिसूचना देख सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। नियुक्ति प्रतिनियुक्ति या अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि
जो भी उम्मीदवार एनसीईआरटी के इस भर्ती अभियान में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी होने के 30 दिनों के भीतर पूरी करनी होगी। एनसीईआरटी इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवार को ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्त करेगा। आवेदन से पहले नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
NCERT Joint Director Eligibility: एनसीईआरटी में नौकरी के लिए योग्यता
- एनसीईआरटी के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में चार वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थान में प्रोफेसर के पद पर कार्य किया हो या केंद्र/राज्य सरकार, स्वायत्त संस्थानों या पीएसयू में लेवल-14 पर काम किया हो।
- निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए: ऐसे उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में वरिष्ठ पद पर न्यूनतम 15 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
NCERT Recruitment Age Limit: आयुसीमा
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा 58 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर मान्य होगी।
NCERT Joint Director Salary: सैलरी का विवरण
चयनित होने पर उम्मीदवार को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। यह सैलरी सरकारी मानदंडों के अनुसार दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को आवेदन ए4 साइज के कागज पर टाइप या हस्तलिखित रूप में तैयार करना होगा। तैयार आवेदन पत्र को सही चैनल के माध्यम से निम्न पते पर भेजना होगा:
- अनु जैन, ज्वाइंट डायरेक्टर, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शास्त्री भवन, नई दिल्ली – 110001।
यह सुनिश्चित करें कि आवेदन पत्र समय पर पहुंचे।
महत्वपूर्ण निर्देश
- आवेदन पत्र पूरी तरह से भरा होना चाहिए और उसमें सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न होने चाहिए।
- आवेदन पत्र भेजने से पहले सभी जानकारी सही तरीके से जांच लें।
- समय सीमा का विशेष ध्यान रखें क्योंकि देर से प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें, जोकि आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।