फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Naval Dockyard Mumbai Apprentice Recruitment 2022 For 338 Post Apply Online News in Hindi

Naval Dockyard Recruitment: नेवल डॉकयार्ड मुंबई में अपरेंटिस के 338 पदों पर भर्ती, ऐसे करें अपना आवेदन

Fri, 24 Jun 2022 12:45 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 24 Jun 2022 12:45 PM IST
सार

Naval Dockyard Recruitment: नेवल डॉकयार्ड मुंबई की ओर से जारी की गई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है।आवेदन की आखिरी तारीख 11 जुलाई, 2022 को निर्धारिती की गई है।

विज्ञापन
Naval Dockyard Mumbai Apprentice Recruitment 2022 For 338 Post Apply Online News in Hindi
Naval Dockyard Recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Naval Dockyard Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है। नेवल डॉकयार्ड मुंबई ने विभिन्न ट्रेडों में ट्रेनिंग हेतु अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आईटीआई की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती डॉकयार्ड ट्रेनिंग स्कूल के लिए है। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट dasapprenticembi.recttindia.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण...
विज्ञापन

Naval Dockyard Recruitment: इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
नेवल डॉकयार्ड मुंबई की ओर से जारी की गई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है।आवेदन की आखिरी तारीख 11 जुलाई, 2022 को निर्धारिती की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Naval Dockyard Recruitment: इतनी है रिक्त पदों की संख्या
इस कार्यक्रम के तहत भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 338 निर्धारित की गई है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा 22 अगस्त, 2022 को होगी। इसमें 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे और इन सवालों को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। जो उम्मीदवार इसमें सफल होंगे उन्हें सितंबर महीने में होने वाले साक्षात्कार/स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन

Naval Dockyard Recruitment: क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 फीसदी अंकों के साथ में दसवीं की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास में संबंधित ट्रेड में 65 फीसदी अंकों के साथ में आईटीआई पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

Naval Dockyard Recruitment: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार अपना आवेदन नीचे दिए गए आसान से तरीकों से कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dasapprenticembi.recttindia.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Registration से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed