फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NAVAL Dockyard Apprentice Recruitment: Today is the last date to apply for apprentice, register link here

NAVAL Dockyard Apprentice Bharti: अपरेंटिस के 300+ पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, यहां से करें पंजीकरण

Fri, 10 May 2024 01:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 10 May 2024 01:44 PM IST
सार

NAVAL Dockyard Apprentice Recruitment 2024: नेवल डॉकयार्ड में अप्रेंटिस के 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
NAVAL Dockyard Apprentice Recruitment: Today is the last date to apply for apprentice, register link here
NAVAL Dockyard Apprentice Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

NAVAL Dockyard Apprentice Recruitment 2024: नेवल डॉकयार्ड में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज 10 मई, 2024 अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट https://indiannavy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 301 पदों को भरना है।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण विंडो 23 अप्रैल 2024 को सक्रिय होगी और पंजीकरण प्रक्रिया 10 मई, 2024 को समाप्त होगी। 

NAVAL Dockyard Apprentice Recruitment 2024: वर्गों के अनुसार रिक्ति विवरण
जनरल उम्मीदवारों के लिए 187 रिक्तियां, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रिक्तियां 57, अनुसूचित जनजाति के लिए 30 रिक्तियां, अनुसूचित जाति के लिए 27 रिक्तयां निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

NAVAL Dockyard Apprentice Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
आयु सीमा- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष होनी चाहिए।
 
शैक्षणिक योग्यता- आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) के साथ 10वीं पास होना चाहिए।

विज्ञापन

उम्मीदवार को निम्नलिखित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा:

  • ऊंचाई - 150 सेमी, वजन 45 किलोग्राम से कम नहीं होनी चाहिए। छाती का विस्तार 5 सेमी से कम नही होनी चाहिए। आंखों की रोशनी 6/6 से 6/9 (चश्मे से 6/9 सही) और सभी बाहरी और आंतरिक अंग सामान्य होने चाहिए।

NAVAL Dockyard Apprentice Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन 
नेवल डॉकयार्ड मुंबई भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करना कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल www.registration.ind.in पर जाएं।
  • अब लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट करने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करें।
  • जेनरेट की गई लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरें और एक फोटो और हस्ताक्षर सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी विवरणों को सत्यापित करके आवेदन पत्र जमा करें और प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed