{"_id":"6769574ab13275698f0991fc","slug":"nalco-recruitment-2024-518-vacancies-for-non-executive-posts-notification-released-apply-from-31-december-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NALCO Recruitment 2024: नालको नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर 518 रिक्तियां, अधिसूचना जारी; 31 दिसंबर से करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
NALCO Recruitment 2024: नालको नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर 518 रिक्तियां, अधिसूचना जारी; 31 दिसंबर से करें आवेदन
Mon, 23 Dec 2024 05:58 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 23 Dec 2024 05:58 PM IST
सार
NALCO Recruitment 2024: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 518 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 21 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Jobs
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NALCO Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने नॉन एग्जीक्यूटिव पदों (Non-Executive Recruitment) पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के के तहत कुल 518 रिक्त पदों को भरा जाएगा। वहीं आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 21 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी।
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों के अंदर आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट (nalcoindia.com) पर जाकर भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों के अंदर आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट (nalcoindia.com) पर जाकर भर सकेंगे।
विज्ञापन
पात्रता और आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पदानुसार संबंधित क्षेत्र (डिसिप्लिन) में आईटीआई/ डिप्लोमा/ बीएससी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 27 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल/ ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ इंटरनल/ एक्स सर्विसमैन/ land ouste अभ्यर्थी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं हैं।चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में भाग लेना होगा। जो अभ्यर्थी सीबीटी परीक्षा में सफल होंगे उनको अंत में मेडिकल फिटेनस टेस्ट में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nalcoindia.com पर जाना होगा।
- होमपेज पर करियर में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद अन्य जरूरी जानकारी भरकर आवेदन पत्र को पूर्ण कर लें।
- अब उम्मीदवार तय शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।