{"_id":"5e2c0d178ebc3e4b51755c56","slug":"nabard-office-attendant-exam-admit-card-2020-released-check-at-official-website","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NABARD ने जारी किए ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
NABARD ने जारी किए ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
Sat, 25 Jan 2020 03:15 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Sat, 25 Jan 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NABARD Admit Card 2020 : नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिस अटेंडेंट प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। जिन उम्मीदवाराें ने इस परीक्षा का फार्म भरा था, वे अब NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org. के माध्यम से अपने परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
विज्ञापन
आपको बता दें कि यह परीक्षा 04 फरवरी, 2020 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में 120 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। ये भर्ती परीक्षा कुल 73 ऑफिस अटेंडेंट के पदाें के लिए की जा रही है। ध्यान रहें की परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ कोई एक फोटो पहचान पत्र लें जाना अनिवार्य है। उम्मीदवार परीक्षा के एडमिट कार्ड को आगे दिए गए चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
NABARD एडमिट कार्ड 2020 ऐसे करें डाउनलोड -
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org. पर जाएं।
चरण 2 : अब उम्मीदवार ऑफिस अटेंडेंट प्रारंभिक परीक्षा 2020 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : होम पेज पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
चरण 4 : अब उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करें और परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
चरण 5 : अभ्यर्थी एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
NABARD ऑफिस अटेंडेंट प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : Delhi Police : दिल्ली पुलिस में 600 से ज्यादा पद खाली, 12वीं पास जल्द करें आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।