फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NABARD Grade A Admit Card 2022 Released at nabard.org Download Sarkari Exam

NABARD 2022: नाबार्ड ग्रेड ए भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 27 Aug 2022 01:58 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 01:58 PM IST
सार

NABARD Grade A Recruitment 2022: उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए विस्तृत विवरण, जैसे कि उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र विवरण, परीक्षा का समय आदि की अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
NABARD Grade A Admit Card 2022 Released at nabard.org Download Sarkari Exam
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट - फोटो : नाबार्ड

विस्तार

NABARD 2022: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) ने ग्रेड ए (पी एंड एसएस) और (आरडीबीएस) / राजभाषा सेवा में सहायक प्रबंधक के पदों के लिए नाबार्ड ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया है। वे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं, वे नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org से अपने संबंधित हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन

NABARD Grade A Admit Card 2022: डाउनलोड करने के लिए 

परीक्षा के लिए हॉल टिकट तक पहुंचने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर निम्नलिखित क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने आवेदन की पंजीकरण संख्या
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    रजिस्ट्रेशन के दौरान क्रिएट किया गया पासवर्ड
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जन्म तिथि और कैप्चा कोड

 

विज्ञापन
विज्ञापन

NABARD Exam: प्रवेश पत्र पर जांच लें ये जानकारियां 

एक बार जब उम्मीदवार परीक्षा के लिए हॉल टिकट को सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लेते हैं, तो उन्हें उस पर दिए गए विस्तृत विवरण, जैसे कि उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा विवरण, परीक्षा केंद्र विवरण, परीक्षा का समय आदि की अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए। यदि इनमें कोई त्रुटि नजर आए तो उसके बारे में संबंधित अधिकारियों और हेल्प डेस्क को अवगत कराएं और सुधार करा लेवें।
 

विज्ञापन

NABARD Grade A: दो घंटे में 200 सवाल करने होंगे

नाबार्ड में ग्रेड ए सहायक प्रबंधक पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 07 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल आठ खंड शामिल होंगे। उम्मीदवारों को दो घंटे में कुल 200 सवालों के जवाब देने होंगे। गलत उत्तरों के लिए कुल 0.25 अंक भी काटे जाएंगे। पेपर अंग्रेजी अनुभाग को छोड़कर, अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।
 

NABARD Grade A Recruitment 2022: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

नाबार्ड में ग्रेड ए सहायक प्रबंधक पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा के हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सरल चरणों का अनुसरण करना चाहिए।

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर लॉग इन करें।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    वेबसाइट के होम पेज पर स्थित 'करिअर' वाले टैब पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां 'ग्रेड ए (आरडीबीएस/राजभाषा) के पद पर भर्ती 2022- प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर' लिखे विकल्प का चयन करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद आप एक नए लॉग इन पेज पर पहुंच जाएंगे।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने वैध लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और विवरण जमा करें। 
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आपका एग्जाम हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सभी प्रवेश पत्र विवरण जांचें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें। 
  8.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अंत में, आगे की आवश्यकता के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed