NABARD DA Recruitment 2026: नाबार्ड में विकास सहायक की भर्ती, भरी जाएंगी 162 रिक्तियां; कल शुरू होगा पंजीकरण
NABARD Development Assistant 2026: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। कुल 162 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पंजीकरण 17 जनवरी, 2026 से शुरू होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NABARD Development Assistant Recruitment 2026: कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े प्रतिष्ठित बैंक नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 162 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 159 पद ग्रुप-B डेवलपमेंट असिस्टेंट के लिए और 3 पद ग्रुप-B डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के लिए निर्धारित हैं।
ऑनलाइन आवेदन की तारीखें
शॉर्ट नोटिस के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से शुरू होकर 3 फरवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संस्था का नाम | नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) |
| पद का नाम | डेवलपमेंट असिस्टेंट |
| कुल पद | 162 |
| श्रेणी | ग्रुप-B |
| नौकरी का प्रकार | सरकारी नौकरी |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | nabard.org |
नाबार्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 17 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जारी किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नोटिफिकेशन जारी होते ही पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।
नाबार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए NABARD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी-
- एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन (Application Registration)
- आवेदन शुल्क का भुगतान (Payment of Fees)
- दस्तावेज अपलोड (Document Scan & Upload)
सभी चरण पूरे करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करना होगा और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रखना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 17 जनवरी 2026 को जारी होने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। भर्ती से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए नियमित रूप से नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।