फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NABARD Assistant Manager recruitment 2023 last date today apply at nabard.org

NABARD Recruitment 2023: नाबार्ड में सहायक मैनेजर पदों पर भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट करें अप्लाई

Sat, 23 Sep 2023 12:21 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 23 Sep 2023 12:21 PM IST
सार

NABARD Recruitment 2030: नाबार्ड ने ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (आरडीबीएस) में सहायक प्रबंधक 'ग्रेड ए' के पद पर भर्ती के लिए पात्र भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है।

विज्ञापन
NABARD Assistant Manager recruitment 2023 last date today apply at nabard.org
नाबार्ड

विस्तार

NABARD Assistant Manager Recruitment 2023: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) में सहायक प्रबंधक 2023 भर्ती के लिए पंजीकरण करने का आज यानी 23 सितंबर 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म न भरा हो वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

NABARD Recruitment पदों का विवरण

नाबार्ड भर्ती अभियान का लक्ष्य ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (आरडीबीएस) के विभिन्न विभागों में 'ग्रेड ए' सहायक प्रबंधकों के कुल 150 पदों को भरना है। इसके लिए नाबार्ड भर्ती परीक्षा 16 अक्तूबर को आयोजित होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NABARD Vacancy शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 

विज्ञापन

NABARD  Recruitment आवेदन शुल्क

एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 150 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। नाबार्ड के वर्तमान कर्मचारियों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

NABARD Bharti आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 01 सितंबर, 2023 को 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

NABARD Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं।

  • होमपेज पर 'करियर नोटिस' पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।

  • 'ग्रेड 'ए' में सहायक प्रबंधक (आरडीबीएस) के पद पर भर्ती - 2023' के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • आईबीपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed