Bank Jobs 2023: सहकारी बैंक में ट्रेनी क्लर्क सहित कई पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की पात्रता और शर्तें
MSC Bank Recruitment: महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड में ट्रेनी क्लर्क सहित कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MSC Bank Recruitment: महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक, मुंबई की तरफ से जूनियर ग्रेड प्रशिक्षु अधिकारियों, प्रशिक्षु क्लर्कों और स्टेनो टाइपिस्ट (मराठी) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mscbank.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2023 तक है।
MSC Bank Recruitment रिक्तियों का विविरण
महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक में इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 153 पदों को भरना है। पदों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
प्रशिक्षु जूनियर अधिकारी 45 पद
-
प्रशिक्षु क्लर्क 107 पद
-
जूनियर ऑफिसर ग्रेड में स्टेनो टाइपिस्ट 01 पद
Bank Jobs 2023 आवेदन शुल्क
प्रशिक्षु जूनियर अधिकारियों और स्टेनो टाइपिस्ट के लिए आवेदन शुल्क 1770 रुपये है, प्रशिक्षु क्लर्क के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड - डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट के माध्यम से किया जा सकता है।