फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPTET Result 2022 MP TET Answer Key Released by MPPEB Raise Objection till April 01 check MP TET Cut OFF on peb.mp.gov.in

MPTET Result 2022: एमपीपीईबी ने जारी की एमपीटेट आंसर की, एक अप्रैल तक दे सकते हैं चुनौती

Wed, 30 Mar 2022 12:30 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 12:30 PM IST
सार

MP TET Answer Key Released by MPPEB: एमपीपीईबी द्वारा मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) की आंसर की जारी कर दी गई है। प्राथमिक स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
MPTET Result 2022 MP TET Answer Key Released by MPPEB Raise Objection till April 01 check MP TET Cut OFF on peb.mp.gov.in
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की ओर से एमपीटेट परीक्षा 2020 का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट की तैयारी को लेकर एमपीपीईबी द्वारा मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) की आंसर की जारी कर दी गई है। प्राथमिक स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


अंतरिम उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति उठाने का मौका भी दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार पर्याप्त और उचित दस्तावेज और साक्ष्यों के आधार पर आंसर की चुनौती दे सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आपत्ति उठाने की सुविधा एक अप्रैल तक ही मिलेगी। 
विज्ञापन

 

अधिसूचना में बताया गया है कि उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के तौर पर प्रति प्रश्न - उत्तर 50 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों के निस्तारण के बाद मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। जिसके आधार पर ही परिणाम जारी किए जाएंगे। 

MP TET Answer Key 2022: कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. अब यहां "प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा - 2020 दिनांक: 29/03/2022" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने प्रवेश पत्र पर मुद्रित रोल नंबर और टीएसी कोड दर्ज करें और लॉगिन बटन दबाएं।
  4. एमपी टीईटी 2020 मॉडल उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. उत्तर कुंजी पीडीएफ पर उल्लेखित उत्तर और प्रतिक्रियाओं को ध्यान से देखें और अपने उत्तर से मिलान करें।
  6. उम्मीदवार आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड करके आगे के उपयोग के लिए सहेज भी सकते हैं।
विज्ञापन

MP TET 2020 दो पालियों में हुई थी परीक्षा 

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की ओर से एमपी टीईटी 2020 परीक्षा पांच मार्च, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो घंटे 30 मिनट की अवधि में हुई थी। ओएमआर आधारित ऑफलाइन परीक्षा दो पालियों- सुबह नौ बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed