फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Results 2022 For Technical Services Pre-Examinations out at mpsc.gov.in know how to check sarkari result

MPSC Results 2022: महाराष्ट्र तकनीकी सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, इतने छात्र हुए सफल

Wed, 13 Jul 2022 03:37 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 13 Jul 2022 03:37 PM IST
सार

MPSC Results 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से  तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल, 2022 को किया गया था।

विज्ञापन
MPSC Results 2022 For Technical Services Pre-Examinations out at mpsc.gov.in know how to check sarkari result
MPSC Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MPSC Technical Services 2021 Result: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने राज्य गैजेटेड तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा वन कृषि, नागरिक, यांत्रिक और विद्युत विभाग में भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपना परिणाम महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

MPSC Technical Services 2021 Result: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
महाराष्ट्र तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में कुल 9,249 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 588 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

MPSC Technical Services 2021 Result: कब हुई थी परीक्षा?
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से  तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल, 2022 को किया गया था। अब सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।  
  •  
विज्ञापन

MPSC Technical Services 2021 Result: कैसै चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं-:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • अब इसमें Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • अब पीडीएफ को डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed