फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Recruitment 2022 Last day to apply for 900 Group C posts extended Check dates vacancies

MPSC Recruitment 2022: एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती की लास्ट डेट आगे बढ़ाई, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 27 Jan 2022 10:10 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 27 Jan 2022 10:10 AM IST
सार

MPSC Recruitment 2022: एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2022: सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए एक राहत वाली खबर है। एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती के तहत आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
MPSC Recruitment 2022 Last day to apply for 900 Group C posts extended Check dates  vacancies
MPSCMPSC Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2022: सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए एक राहत वाली खबर है। एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती के तहत आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप सी के 900 पदों के लिए होने वाली एमपीएससी की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2022 तक बढ़ाने का फैसला किया है। एमपीएससी की ओर से इस संबंध में सूचना भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

सभी पात्र उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। कोरोना महामारी के कारण कई इलाकों में पाबंदियां लगी हुई थीं। इस वजहह से कई युवा उम्म्मीदवार समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर आंशिक राहत दी है। एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2022 के तहत उम्मीदवारों को एक प्रारंभिक परीक्षा और फिर एक मुख्य परीक्षा के चरण से गुजरना होगा।

विज्ञापन

एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2022 की रिक्तियों का विवरण

  1. उद्योग निरीक्षक : 103
  2. उप निरीक्षक : 114
  3. तकनीकी सहायक : 14
  4. टैक्स असिस्टेंट : 117
  5. क्लर्क-टाइपिस्ट (मराठी) : 473
  6. क्लर्क-टाइपिस्ट (अंग्रेजी) : 79

 

एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 जनवरी, 2022
  • आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि : 02 फरवरी, 2022
  • प्रारंभिक परीक्षा - 03 अप्रैल, 2022
  • मुख्य परीक्षा (संयुक्त पेपर-1)- 06 अगस्त, 2022
  • क्लर्क के लिए मुख्य परीक्षा - टाइपिस्ट पेपर-2- 13 अगस्त, 2022
  • उप निरीक्षक पेपर-2 के लिए मुख्य परीक्षा तिथियां - 20 अगस्त, 2022
  • टैक्स असिस्टेंट पेपर-2 के लिए मुख्य परीक्षा तिथि - 27 अगस्त, 2022
  • तकनीकी सहायक पेपर-2 के लिए मुख्य परीक्षा तिथियां - 10 अगस्त, 2022
  • उद्योग निरीक्षक पेपर-2 के लिए मुख्य परीक्षा तिथियां - 17 अगस्त, 2022

 

विज्ञापन

एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती 2022 कैसे करें आवेदन?

  1. एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर एमपीएससी भर्ती 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें।
  4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और सहेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed