फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Group C Recruitment 2022 Last day to apply for 200+ posts Of group c apply at mpsconline.nic.in sarkari n

MPSC Group C Recruitment 2022: 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Mon, 22 Aug 2022 06:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 06:15 PM IST
सार

MPSC Group C Recruitment 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 05 नवंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
MPSC Group C Recruitment 2022 Last day to apply for 200+ posts Of group c apply at mpsconline.nic.in sarkari n
MPSC Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MPSC Group C Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एक बेहतर नौकरी के लिए मौके की तलाश में हैं तो आपके लिए वह मौका सामने आ गया है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग/MPSC ने ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, और अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अपना आवेदन महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इस तारीख को होनी है परीक्षा
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 05 नवंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। इस प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फरवरी-मार्च, 2023 में होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 228 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 नवंबर, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष मांगी गई है। वहीं,  आवेदकों को 394 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर भी जमा करने होंगे। शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें।  

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed