फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Group c Exam 2021 date Maharashtra Sarkari Naukri notification released apply online for 900 posts on mpsconline nic in

MPSC Group C Exam 2021: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में ग्रुप-सी के 900 पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Thu, 23 Dec 2021 08:42 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Thu, 23 Dec 2021 08:42 PM IST
सार

एमपीएससी ग्रुप-सी सेवा संयुक्त परीक्षा 2021-22 के लिए 900 पदों  भर्तियां निकली हैं। 11 जनवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
MPSC Group c Exam 2021 date Maharashtra Sarkari Naukri notification released apply online for 900 posts on mpsconline nic in
एमपीएससी ग्रुप सी परीक्षा 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने महाराष्ट्र ग्रुप-सी सेवा संयुक्त परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी की हैं। राज्य भर में कुल 900 पदों पर आयोग ने भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार एमपीएससी ग्रुप-सी भर्ती 2021-22 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 11 जनवरी, 2022 तक आवेदन पत्र को भरने का समय है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। एमपीएससी ग्रुप-सी की प्रारंभिक परीक्षा 2021 3 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 38 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

MPSC Group C Exam 2021 महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभ तिथि - 22 दिसंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि - 11 जनवरी, 2022
  • एमपीएससी ग्रुप सी प्रारंभिक परीक्षा 2021 की तारीख - 3 अप्रैल, 2022

 

विज्ञापन
विज्ञापन

MPSC Group C Exam 2021 रिक्ति विवरण

पद का नाम          पद की संख्या 

  • उद्योग निरीक्षक - 103
  • डिप्टी इंस्पेक्टर- 114
  • तकनीकी सहायक- 14
  • टैक्स असिस्टेंट - 117
  • क्लर्क-टाइपिस्ट (मराठी)- 473
  • क्लर्क-टाइपिस्ट (अंग्रेजी) - 79
विज्ञापन

MPSC Group C Exam 2021 के ये हैं पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक / डिप्लोमा डिग्री होनी चाहिए। पदवार पात्रता विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना को वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

 

MPSC Group C Exam 2021 के लिए ऐसे आवेदन करें

  • उम्मीदवारों को एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाना होगा
  • इसके बाद महाराष्ट्र ग्रुप-सी सर्विसेज कंबाइंड एग्जामिनेशन 2021 नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें। 
  • आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
  • निर्देशानुसार विवरण दर्ज करें और निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन विवरण की जांच करें।
  • एमपीएससी ग्रुप सी आवेदन पत्र जमा करें।
  • अब अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट भी निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed