फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Group B Recruitment Notification 2022 Released for 800 Vacancies MPSC Group B Jobs Prelim Exam 2022

Sarkari Naukri: इस सूबे में निकली ग्रुप बी के पदों पर भर्ती, स्नातक युवा करें आवेदन

Thu, 23 Jun 2022 11:03 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 11:03 PM IST
सार

MPSC Group B Recruitment 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने 2022 के लिए ग्रुप बी अधीनस्थ सेवा (अराजपत्रित) अधिकारियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन
MPSC Group B Recruitment Notification 2022 Released for 800 Vacancies MPSC Group B Jobs Prelim Exam 2022
MPSC Jobs 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MPSC Group B Prelim Exam 2022: बढ़ती बेरोजगारी के बीच, हर राज्य में सरकारी भर्ती प्रक्रियाएं शुरू कर युवाओं को राहत देने की तैयारी है। इस बीच, देश की आर्थिक ताकत के तौर पर विख्यात राज्य में ग्रुप बी के पदों पर भर्ती निकली है।  

विज्ञापन

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने 2022 के लिए ग्रुप बी अधीनस्थ सेवा (अराजपत्रित) अधिकारियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना mpsc.gov.in पर उपलब्ध है और इच्छुक उम्मीदवार 24 जून से 15 जुलाई तक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपीएससी ग्रुप बी प्रारंभिक परीक्षा-2022, आठ अक्तूबर को पूरे महाराष्ट्र के 37 जिला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : JEE Main 2022: सबसे बड़ी इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा आज से, जानें जेईई मेन बी-आर्क, बी प्लानिंग का पेपर पैटर्न

विज्ञापन
विज्ञापन

Sarkari Naukri: इन विभागों में 800 रिक्तियां

प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। ग्रुप बी सेवाओं के लिए भर्ती अभियान 800 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 42 रिक्तियां सामान्य प्रशासनिक विभाग के लिए, 77 वित्त विभाग के लिए, 603 गृह विभाग के लिए और 78 राजस्व और वन विभाग के लिए हैं। विस्तृत रिक्ति विवरण आधिकारिक अधिसूचना पर देखा जा सकता है।

Sarkari Naukri: एमपीएससी भर्ती पात्रता मापदंड

उम्मीदवारों को स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होने के लिए मराठी का ज्ञान आवश्यक है। एक अलग विभाग के लिए पात्रता आयु सीमा अलग है, जिसका विवरण अधिसूचना पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : JEE Main 2022: जेईई-मेन बी आर्क और बी प्लानिंग की परीक्षा शुरू, बीई-बीटेक के लिए परीक्षा 24 से होगी, जानें अहम निर्देश

एमपीएससी भर्ती आवेदन शुल्क

सामान्य और अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 394 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क देना होगा जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 294 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed