Drug Inspector Jobs: ड्रग इंस्पेक्टर के लिए आवेदन का आखिरी मौका! फार्मेसी में है डिग्री तो फटाफट करें आवेदन
MPSC Drug Inspector Recruitment: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग आज ड्रग इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। ऐसे उम्मीदवार जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
विस्तार
MPSC Drug Inspector Recruitment 2025: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती जारी की है। आवेदन की अंतिम तारीख आज यानी, 21 अगस्त 2025 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 109 रिक्तियों भरना है।
शैक्षणिक योग्यता
एमपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी या फार्मास्युटिकल साइंस में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, क्लीनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में specialization भी मान्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक योग्यताओं की पूरी जानकारी जरूर पढ़ें।
आयु सीमा और वेतन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 19 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए, नियमानुसार आयु में छूट लागू है। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 41,800 रुपये से लेकर 1,32,300 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 394 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग, महिला और अनाथ उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 294 रुपये निर्धारित किया गया है।
ऐसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- फॉर्म भरने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांचें और फिर एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।