MPSC: सिविल सेवा सामान्य मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, करीब 700 पदों पर होगी भर्ती
MPSC Civil Services Mains: एमपीएससी ने सामान्य प्रशासन विभाग, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों की भर्ती के लिए सिविल सेवा सामान्य मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPSC Civil Services Common Recruitment Mains: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने सामान्य प्रशासन विभाग, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों की भर्ती के लिए सिविल सेवा सामान्य मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 07 नवंबर 2023 से शुरू कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
MPSC Civil Services रिक्तियों का विवरण
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की तरफ से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 681 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
-
सामान्य प्रशासन विभाग 295 पद
-
जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, जल संसाधन, मृदा एवं जल संरक्षण विभाग 130 पद
-
लोक निर्माण विभाग 15 पद
-
खाद्य एवं नागरिक विभाग 39 पद
-
चिकित्सा शिक्षा एवं औषधि विभाग 194 पद
-
सहायक आयुक्त खाद्य, ग्रुप ए 08 पद
MPSC Mains आवेदन शुल्क
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की तरफ से विभिन्न विभागों में निकली भर्ती के लिए होने वाली मेन्स परीक्षा के लिए फॉर्म भरते समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 394 रुपये और आरक्षित श्रेणी के लिए 294, जबकि EXSM श्रेणी के लिए 44 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।