फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Assistant Professor Recruitment 2023 Know how to apply at mpsc.gov.in

MPSC Recruitment 2023: सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Thu, 14 Sep 2023 05:17 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 14 Sep 2023 05:17 PM IST
सार

MPSC Assistant Professor Recruitment 2023: एमपीएससी  ने कला निदेशालय के तहत सरकारी कला महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
MPSC  Assistant Professor Recruitment 2023 Know how to apply at mpsc.gov.in
jobs

विस्तार

MPSC Assistant Professor Recruitment 2023: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने कला निदेशालय के तहत सरकारी कला महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर 03 अक्तूबर रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य महाराष्ट्र सरकार के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग, कला निदेशालय के तहत सरकारी कला महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसरों की कुल 94 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 03 अक्तूबर, 2023 को 18 वर्ष से अधिक और 38 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

एमपीएससी सहायक प्रोफेसर पद पर आवेदन करते समय शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो संबंधित शाखा में प्रथम श्रेणी के साथ स्नातक और मास्टर डिग्री या दोनों में से किसी एक डिग्री में समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

MPSC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।

  • 'ऑनलाइन एप्लिकेशन सिस्टम' पर क्लिक करें।

  • अब पोर्टल पर रजिस्टर करें और लॉगइन करें।

  • पद चुनें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed