{"_id":"63468476062cbd58682c722f","slug":"mpsc-answer-key-for-group-c-services-main-exam-released-at-mpsc-gov-in-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPSC Answer Key: महाराष्ट्र पीएससी ग्रुप सी भर्ती मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MPSC Answer Key: महाराष्ट्र पीएससी ग्रुप सी भर्ती मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें
Wed, 12 Oct 2022 02:40 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 12 Oct 2022 02:40 PM IST
सार
MPSC Answer Key: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप सी भर्ती परीक्षा, 2021 के माध्यम से कुल 900 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है।
विज्ञापन
MPSC Answer Key
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPSC Answer Key: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग MPSC ने ग्रुप सी भर्ती मुख्य परीक्षा, 2021 पेपर-2 इंडस्ट्री इंस्पेक्टर की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है और यह आयोग के पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपनी उत्तर कुंजी को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...
विज्ञापन
कब हुई थी परीक्षा?
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप सी भर्ती मुख्य परीक्षा, 2021 के पेपर -2 का आयोजन 15 सितंबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, इस भर्ती के पेपर-1 का आयोजन 06 अगस्त, 2022 को किया गया था। अब परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
इस भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति की भी सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी पर 15 अक्तूबर, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
विज्ञापन
इतने पदों पर होनी है भर्ती
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ग्रुप सी भर्ती परीक्षा, 2021 के माध्यम से कुल 900 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी।
कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे ग्रुप सी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।