फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Agriculture Services Mains answer key released at mpsc.gov.in know how to download it here sarkari result

MPSC Answer Key: महाराष्ट्र पीएससी कृषि सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें

Mon, 17 Oct 2022 12:27 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 12:27 PM IST
सार

MPSC Answer Key: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग यानी कि MPSC द्वारा राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 01 अक्तूबर, 2022 को किया गया था।

विज्ञापन
MPSC Agriculture Services Mains answer key released at mpsc.gov.in know how to download it here sarkari result
MPSC Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MPSC Answer Key: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग यानी कि MPSC ने राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन हाल ही में किया गया था। उत्तर कुंजी को मुख्य परीक्षा 2021 के पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

MPSC Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई कृषि सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे अपनी आपत्ति 19 अक्तूबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MPSC Answer Key: कब हुई थी परीक्षा?
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग यानी कि MPSC द्वारा राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 01 अक्तूबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसके बाद परिणाम को जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

MPSC Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे महाराष्ट्र पीएससी कृषि सेवा मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed