फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Result released at mppsc.mp.gov.in sarkari result

MPPSC VAS Result: एमपीपीएससी वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Fri, 14 Oct 2022 04:12 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 14 Oct 2022 04:12 PM IST
सार

MPPSC VAS Result: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 129 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
MPPSC Veterinary Assistant Surgeon Result released at mppsc.mp.gov.in sarkari result
MPPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

MPPSC VAS Result: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती परीक्षा, 2021 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को आज 14 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है और इसे चेक करने का लिंक आयोग के पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन


इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के नोटिस के अनुसार कुल 167 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। इन सभी को अब भर्ती के अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए तारीख और प्रवेश पत्र को जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन


इतने पदों पर होनी है भर्ती
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 129 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। आयोग की ओर से इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त, 2022 को एक पाली में दोपहर 12 बजे से लेकर 03 बजे तक किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे चेक करें परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के माध्यम से ओपन हो जाएगा। 
  • अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपने रोल नंबर को सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed