Taxation Assistant Recruitment 2023: एमपी में कराधान सहायक के पद पर भर्ती, जानें कहां-कैसे करें आवेदन
MPPSC Taxation Assistant 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तरफ से मध्यप्रदेश में कराधान सहायक के पद पर भर्ती की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC Taxation Assistant Recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की तरफ से मध्यप्रदेश में कराधान सहायक के पद पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट करना होगा।
MPPSC Taxation Assistant आयु-सीमा
एमपीपीएससी कराधान सहायक भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट का लाभ मिलेगा।
MPPSC Taxation Assistant शैक्षणिक योग्यता
एमपीपीएससी कराधान सहायक भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री है, वे एमपीपीएससी कराधान सहायक भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकेंगे।
MPPSC Taxation Assistant आवेदन शुल्क
एमपीपीएससी कराधान सहायक भर्ती के आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी उन्हें 250 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके साथ ही सामान्य वर्ग और एमपी के बाहर के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा।
MPPSC Taxation Assistant परीक्षा तिथि
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2022 भर्ती परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। एमपीपीएससी कराधान सहायक भर्ती परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली है।
MPPSC Taxation Assistant वेतनमान
एमपीपीएससी कराधान सहायक भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 9,300 से 34,800 रुपये और 3,600 ग्रेड पे के मुताबिक वेतन प्राप्त होगा।
MPPSC Taxation Assistant ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- "ऑनलाइन आवेदन करें" टैब पर क्लिक करें।
- अब, एमपीपीएससी कराधान सहायक भर्ती लिंक खोजें।
- लिंक का चयन करें।
- अपनी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आयोग द्वारा निर्धारित श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।