MPPSC Exams 2022: एमपीपीएससी राज्य सेवा और वन सेवा में आवेदन के लिए विशेष मौका, 27 तक करें अप्लाई
MPPSC Recruitment 2022: एमपीपीएससी ने स्टेट सर्विस एग्जाम और स्टेट फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन की सुविधा एक बार फिर खोल दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC SSE & SFS Exams 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य सेवा और राज्य वन सेवा भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदन का विशेष मौका दिया गया है। एमपीपीएससी ने स्टेट सर्विस एग्जाम और स्टेट फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन की सुविधा एक बार फिर खोल दी है। इस विशेष अवसर के तहत इच्छुक उम्मीदवार 27 मई, 2022 तक पोर्टल पर लिंक सक्रिय किया गया है।
यानी 27 मई तक फिर से इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की इन सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
इन तारीखों पर होगी एमपीपीएससी की परीक्षाएं
एमपीपीएससी राज्य सेवा और राज्य वन सेवा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 जून, 2022 को किया जाना प्रस्तावित है। जबकि मध्य प्रदेश राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा 21 नवंबर, 2022 से 29 नवंबर, 2022 तक और राज्य वन सेवा की मुख्य परीक्षा 04 दिसंबर, 2022 को आयोजित किए जाना निर्धारित है। आयोग की अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा की तारीखें अभी अस्थायी हैं। परिस्थिति के अनुसार, इनमें बदलाव किया जा सकता है।
MPPSC SSE & SFS Exams आवेदन के लिए पात्रता मानदंड
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के स्टेट सर्विस एग्जाम के लिए स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदक उम्मीदवार की उम्र 21 से 33 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, एमपी स्टेट फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम के लिए एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर जैसे संबंधित विषयों से स्नातक किए उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।
MPPSC State Services Exam: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे राज्य सेवा और वन सेवा भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
- अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन क्लिक करें।
- अब आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।