MPPSC State Forest Service 2022: एमपीपीएससी वन सेवा परीक्षा की सुधार विंडो जल्द खुल सकती है, यहां देखें डिटेल
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की तरफ से 20 जनवरी, 2022 को राज्य वन सेवा परीक्षा के आवेदन पत्र की सुधार विंडो खोली जा सकती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपने फॉर्म संपादित कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एमपीपीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 के आवेदन पत्र की सुधार विंडो 20 जनवरी, 2022 से खोली जा सकती है। वन सहायक संरक्षक, वन रेंजर और परियोजना प्रबंधक के पदों पर इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने फॉर्म को संपादित करने से पहले दिए गए विवरण को अच्छी तरह से पढ़ लें। इसके बाद सुधार विंडों में अपने आवेदन पत्र में सुधार करें।
MPPSC State Forest Service 2022 सुधार विंडों में इन जानकारियों कर सकते हैं संपादित
एमपीपीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 की सुधार विंडों तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज दर्ज करना होगा। इसके बाद सुधार विंडो में आवेदन पत्र प्रदर्शित हो जाएगा। आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा 16 फरवरी, 2022 को समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार अपने नाम, लिंग, जन्म की तारीख, आयु, पता, फोन नंबर, माता पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, अधिवास विवरण, क्रीमी लेयर की स्थिति, भूतपूर्व सैनिक विवरण की जानकारियों को संपादित कर सकते हैं।
MPPSC State Forest Service 2022 का ये है सुधार शुल्क
एमपीपीएससी राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 के आवेदन पत्र के लिए सुधार शुल्क के 50 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सुधार करने के बाद इस राशि को ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा।
MPPSC State Forest Service 2022 के फॉर्म को ऐसे करें संपादित
- एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'ऑनलाइन आवेदन पत्र - राज्य सेवा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2021' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एडिट एप्लिकेशन फॉर्म आइकन पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन को सही करने और सुधार शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।
- फॉर्म की समीक्षा करें और इसे सबमिट करें। भविष्य की जरूरतों के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।