फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC SFS Recruitment 2023 Registrations Start from 10 January Know How to Apply Online at mppsc.mp.gov.in

MPPSC SFS Registration: मध्यप्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, डेढ़ लाख मिलेगी सैलरी

Tue, 10 Jan 2023 03:33 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 10 Jan 2023 03:33 PM IST
सार

MPPSC SFS Registration: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) और राज्य वन सेवा परीक्षा (SFS) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
MPPSC SFS Recruitment 2023 Registrations Start from 10 January Know How to Apply Online at mppsc.mp.gov.in
MPPSC Recruitment 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

MPPSC SFS Registration 2023: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) और राज्य वन सेवा परीक्षा (SFS) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर आज से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख नौ फरवरी 2023 है।  इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका मिलेगा। आवेदन सुधार विंडो 11 फरवरी तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

पदों का विवरण

बता दें कि एमपी एसएसई में कुल 427 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। जबकि एसएफएस में रिक्तियों की कुल संख्या 15 होगी।  MPPSC की ओर से जारी इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। वहीं, चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 56,100 रुपये से 1,77,000 रुपये मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

एमपीपीएससी पीसीएस/एसएफएस प्रीलिम्स परीक्षा 21 मई 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक रहेगी।  इस परीक्षा के लिए आयोग 14 मई को एडमिट कार्ड जारी करेगा।

विज्ञापन

Educational Qualification शैक्षिक योग्यता

एसएसई के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
एसएफएस के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान, इंजीनियरिंग या किसी तकनीकी अध्ययन में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

MPPSC SSE/SFS 2022 Application Fee आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।

MPPSC SSE/SFS 2022 SSE/SFS 2022 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • एसएफएस 2022,एसएसई 2022 के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed