फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Recruitment 2025: Recruitment for 80 posts of Librarian in Madhya Pradesh, know eligibility criteria

MPPSC Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में निकली लाइब्रेरियन के ढेरों पदों पर भर्ती, जानें पात्रता मानदंड-वेतन

Tue, 04 Mar 2025 11:31 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 04 Mar 2025 11:31 AM IST
सार

MPPSC Librarian Recruitment 2025: एमपीपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती 2025 के तहत कुल 80 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 26 मार्च 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
MPPSC Recruitment 2025: Recruitment for 80 posts of Librarian in Madhya Pradesh, know eligibility criteria
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@mppsc.mp.gov.in.)

विस्तार

MPPSC Librarian Recruitment 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती के लिए नौकरी का शानदार अवसर निकाला है। यदि आप लाइब्रेरियन के पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। एमपीपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती 2025 के तहत कुल 80 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 26 मार्च 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। 
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि: 27 फरवरी 2025  
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 26 मार्च 2025  
  • ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि: 4 मार्च 2025  
  • आवेदन सुधार की अंतिम तिथि: 28 मार्च 2025  
  • प्रवेश पत्र उपलब्धता तिथि: 23 मई 2025  
  • लिखित परीक्षा तिथि: 1 जून 2025

वैकेंसी विवरण

इस भर्ती के माध्यम से 80 लाइब्रेरियन पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए पदों का वितरण इस प्रकार है:
  • जनरल (General): 21 पद
  • ओबीसी (OBC): 22 पद
  • एससी (SC): 13 पद
  • एसटी (ST): 16 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 8 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताओं की आवश्यकता होगी:
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, भाषा, कानून आदि में 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य हैं।
  • साथ ही यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट, एमपी सेट/स्लेट परीक्षा पास की होनी चाहिए।
  • पीएचडी (PhD) डिग्री धारक उम्मीदवारों को नेट/सेट/स्लेट की आवश्यकता नहीं है।
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क के तहत जनरल और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 57,700 रुपये मासिक वेतन के रूप में मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  1. उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा।
  2. आवेदन लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म भरें।
  3. सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  4. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन की प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed