MPPSC MO 2024: मध्य प्रदेश में चिकित्सा अधिकारी के करीब 900 पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
MPPSC MO Recruitment 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के करीब 900 के आसपास पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द ही उम्मीदवार इव पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC MO Recruitment 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उक्त पद के लिए रिक्तियां तीन महीने की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर होंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- mppsc.mp.gov.in. के माध्यम से 30 अगस्त से 29 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक 3 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 50 रुपये का शुल्क देकर अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 895 मेडिकल ऑफिसर पदों को भरना है।
- अनारक्षित श्रेणी: 151
- अनुसूचित जाति: 90
- अनुसूचित जनजाति: 421
- अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण: 151
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 82
ऊपर बताए गए रिक्तियों के अतर्गत मध्य प्रदेश की महिला उम्मीदावरों के लिए इतने सीटें आरक्षित है:
- अनारक्षित श्रेणी: 53
- अनुसूचित जाति: 32
- अनुसूचित जनजाति: 147
- अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण: 53
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 29
विकलांग उम्मीदावरों के लिए इतने सीटें आरक्षित है:
- एलडी: 14
- वीएच: 13
- एचएच: 13
- एमडी: 13
पात्रता मानदंड
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूटी दी जाएगी। साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के राज्य के आवेदकों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए 500 रुपये लागू हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यकतानुसार आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करने से पहले उसे दोबारा जांच लें।
- ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया पूरी करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना न भूलें।