फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Recruitment 2022 when will the application process starts for MPPSC forest services exam, know how to apply, sarkari naukri

MPPSC Recruitment 2022: जानिए कब शुरू होगी मध्यप्रदेश वन सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया, कैसे करेंगे अप्लाई? 

Tue, 28 Dec 2021 01:38 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 01:38 PM IST
सार

MPPSC Recruitment 2022: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लिकेशन, विज्ञान, कृषि के क्षेत्र में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है।

विज्ञापन
MPPSC Recruitment 2022 when will the application process starts for MPPSC forest services exam, know how to apply, sarkari naukri
MPPSC Recruitment 2022 - फोटो : file photo

विस्तार

MPPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक हैं, वह मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा राज्य वन सेवा के रिक्त पदों पर भर्ती की परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ लें। आवेदन प्रक्रिया के आखिरी दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। 

विज्ञापन

MPPSC Recruitment 2022: भर्ती का विवरण 

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 के माध्यम से कुल 63 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती से जुड़े पद निम्न हैं-:

1. वन क्षेत्रपाल के लिए पदों की संख्या- 40
2. सहायक वन संरक्षक के लिए पदों की संख्या- 8 
3. परियोजना क्षेत्रपाल के लिए पदों की संख्या- 15

MPPSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लिकेशन, विज्ञान, कृषि के क्षेत्र में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन

MPPSC Recruitment 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?

उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने के बाद नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  mppsc.nic.in पर जाएं। 
2. यहां होम पेज पर दिखाई दे रहे वन सेवा परीक्षा 2022 के लिए आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
4. अब आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
5. अब मांगी जा रही जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड के आवेदन पत्र को भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed